ٱلْقَارِعَةُ ﴿١﴾
वह घड़ी जो अपनी भयावहता के कारण लोगों के दिलों को झंझोड़ देगी।
होम›तफ़सीर›Al-Qaari'a (101)
मक्की · 11 आयतें
ٱلْقَارِعَةُ ﴿١﴾
वह घड़ी जो अपनी भयावहता के कारण लोगों के दिलों को झंझोड़ देगी।
مَا ٱلْقَارِعَةُ ﴿٢﴾
क्या है वह घड़ी जो अपनी भयावहता के कारण लोगों के दिलों को झंझोड़ देगी?!
وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا ٱلْقَارِعَةُ ﴿٣﴾
और (ऐ रसूल) आपको क्या पता कि वह कौन-सी घड़ी है, जो अपनी भयावहता के कारण लोगों के दिलों को झंझोड़ देगी?! निश्चय वह क़ियामत का दिन है।
يَوْمَ يَكُونُ ٱلنَّاسُ كَٱلْفَرَاشِ ٱلْمَبْثُوثِ ﴿٤﴾
जिस दिन लोगों के दिल झंझोड़ दिए जाएँगे, तो वे इधर-उधर बिखरे हुए पतिंगों की तरह हो जाएँगे।
وَتَكُونُ ٱلْجِبَالُ كَٱلْعِهْنِ ٱلْمَنفُوشِ ﴿٥﴾
और पहाड़ अपनी चाल और गति के हल्केपन में धुने हुए ऊन की तरह हो जाएँगे। فأما من ثقلت موزينه
فَأَمَّا مَن ثَقُلَتْ مَوَٰزِينُهُۥ ﴿٦﴾
तो जिसके अच्छे कार्य उसके बुरे कार्यों से अधिक हो गए, فهو فى عيشة ر اضية
فَهُوَ فِى عِيشَةٍۢ رَّاضِيَةٍۢ ﴿٧﴾
तो वह संतोषजनक जीवन में होगा, जो उसे जन्नत में प्राप्त होगा। بلغ क़ुरआन · तफ़सीर وأما من خفت موزينه
وَأَمَّا مَنْ خَفَّتْ مَوَٰزِينُهُۥ ﴿٨﴾
और जिसके बुरे कार्य उसके अच्छे कार्यों से अधिक हो गए, فأم ه هاوية
فَأُمُّهُۥ هَاوِيَةٌۭ ﴿٩﴾
तो क़ियामत के दिन उसका ठिकाना और रहने का स्थान जहन्नम है।
وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا هِيَهْ ﴿١٠﴾
और (ऐ रसूल) आपको क्या पता कि वह (हाविया) क्या है?! نار حامية
نَارٌ حَامِيَةٌۢ ﴿١١﴾
वह एक बहुत ही गर्म आग है। स्रोत:अल-मुख़्तसर फ़ी तफ़सीरिल क़ु रआनिल करीम
साथ पढ़ें · दोहराएँ · सुनाएँ · बिना पंजीकरण