أَلْهَىٰكُمُ ٱلتَّكَاثُرُ ﴿١﴾
(ऐ लोगो) तुम्हें धन और संतान पर आपस में गर्व ने अल्लाह की आज्ञाकारिता से असावधान कर दिया।
होम›तफ़सीर›At-Takaathur (102)
मक्की · 8 आयतें
أَلْهَىٰكُمُ ٱلتَّكَاثُرُ ﴿١﴾
(ऐ लोगो) तुम्हें धन और संतान पर आपस में गर्व ने अल्लाह की आज्ञाकारिता से असावधान कर दिया।
حَتَّىٰ زُرْتُمُ ٱلْمَقَابِرَ ﴿٢﴾
यहाँ तक कि तुम मर एग और अपनी कब्रों में जा पहुँचे। كلا سوف تعلمون
كَلَّا سَوْفَ تَعْلَمُونَ ﴿٣﴾
तुम्हें धन और संतान पर में गर्व में पड़कर अल्लाह की आज्ञाकारिता से ग़ाफ़िल नहीं होना चाहिए था। तुम्हें शीघ्र ही उस ग़फ़लत का परिणाम पता चल जाएगा। ثم كلاسوف تعلمون
ثُمَّ كَلَّا سَوْفَ تَعْلَمُونَ ﴿٤﴾
फिर तुम जल्द ही उसके परिणाम से अवगत हो जाओगे।
كَلَّا لَوْ تَعْلَمُونَ عِلْمَ ٱلْيَقِينِ ﴿٥﴾
वास्तव में, यदि तुम निश्चितता के साथ जानते लेते कि तुम अल्लाह के पास उठाए जाने वाले हो और यह है कि वह तुम्हें तुम्हारे कर्मों का बदला देगा; तो तुम धन और संतान पर आपस में गर्व करने में व्यस्त न होते।
لَتَرَوُنَّ ٱلْجَحِيمَ ﴿٦﴾
अल्लाह की क़सम, तुम क़ियामत के दिन अवश्य जहन्नम को देखोगे।
ثُمَّ لَتَرَوُنَّهَا عَيْنَ ٱلْيَقِينِ ﴿٧﴾
फिर तुम अवश्य उसे निश्चित रूप से देखोगे, जिसमें कोई संदेह नहीं है। بلغ क़ुरआन · तफ़सीर
ثُمَّ لَتُسْـَٔلُنَّ يَوْمَئِذٍ عَنِ ٱلنَّعِيمِ ﴿٨﴾
फिर उस दिन अल्लाह तुमसे उन नेमतों के बारे में अवश्य पूछेगा, जो उसने तुम्हें स्वास्थ्य और धन आदि के रूप में प्रदान की हैं। स्रोत:अल-मुख़्तसर फ़ी तफ़सीरिल क़ु रआनिल करीम
साथ पढ़ें · दोहराएँ · सुनाएँ · बिना पंजीकरण