होमतफ़सीरAl-Aadiyaat (100)

तफ़सीर Al-Aadiyaat (100) — العاديات

मक्की · 11 आयतें

पढ़ें · सुनेंPDF फ़ाइल

وَٱلْعَـٰدِيَـٰتِ ضَبْحًۭا ﴿١﴾

अल्लाह ने उन घोड़ों की क़सम खाई है, जो दौड़ते हैं, यहाँ तक कि उनके तेज़ दौड़ने के कारण उनकी साँसों की आवाज़ सुनाई देती है।

فَٱلْمُورِيَـٰتِ قَدْحًۭا ﴿٢﴾

और उन घोड़ों की क़सम खाई है, जिनके खुर जब चट्टानों पर तेज़ी से पड़ते हैं, तो उनसे चिंगारियाँ निकलती हैं।

فَٱلْمُغِيرَٰتِ صُبْحًۭا ﴿٣﴾

और उन घोड़ों की क़सम खाई है, जो सुबह के समय दुश्मनों पर हमला करते हैं। فأثرن به نقعا

فَأَثَرْنَ بِهِۦ نَقْعًۭا ﴿٤﴾

फिर वे अपनी तेज़ दौड़ से धूल उड़ाते हैं। فوسطن به جمعا

فَوَسَطْنَ بِهِۦ جَمْعًا ﴿٥﴾

फिर वे अपने सवारों के साथ दुश्मनों के जत्थे में घुस जाते हैं।

إِنَّ ٱلْإِنسَـٰنَ لِرَبِّهِۦ لَكَنُودٌۭ ﴿٦﴾

वास्तव में इनसान उस भलाई को बहुत रोकने वाला है, जो उसका रब उससे चाहता है। وإنه عل ذلك لشهيد

وَإِنَّهُۥ عَلَىٰ ذَٰلِكَ لَشَهِيدٌۭ ﴿٧﴾

और निश्चय वह अपने भलाई रोकने का खुद गवाह है, जिसका वह उसकी स्पष्टता के कारण इनकार नहीं कर सकता। بلغ क़ुरआन · तफ़सीर

وَإِنَّهُۥ لِحُبِّ ٱلْخَيْرِ لَشَدِيدٌ ﴿٨﴾

निःसंदेह वह धन के लिए अपने अत्यधिक प्रेम के कारण उसे खर्च करने में कंजूसी करता है।

۞ أَفَلَا يَعْلَمُ إِذَا بُعْثِرَ مَا فِى ٱلْقُبُورِ ﴿٩﴾

क्या दुनिया के जीवन के धोखे में पड़ा हुआ यह इनसान नहीं जानता, जब अल्लाह क़ब्रों में मौजूद मुर्दों को पुनर्जीवित करेगा और उन्हें हिसाब और बदले के लिए ज़मीन से बाहर निकालेगा कि मामला वैसा नहीं था, जैसा उसने समझ रखा था?!

وَحُصِّلَ مَا فِى ٱلصُّدُورِ ﴿١٠﴾

और दिलों में जो इरादे और आस्थाएँ आदि हैं,उन्हें उजागर और स्पष्टकर दिया जाएगा। إن رب هم بهم يومئذ ل خبير

إِنَّ رَبَّهُم بِهِمْ يَوْمَئِذٍۢ لَّخَبِيرٌۢ ﴿١١﴾

निश्चय उनका पालनहार उस दिन उनकी पूरी खबर रखने वाला है, उससे उसके बंदों की कोई बात छिपी नहीं है और वह उन्हें उसका बदला देगा। स्रोत:अल-मुख़्तसर फ़ी तफ़सीरिल क़ु रआनिल करीम

सीखें · Al-Aadiyaat — العاديات

साथ पढ़ें · दोहराएँ · सुनाएँ · बिना पंजीकरण

तफ़सीर · 31 भाषाएँ