होमतफ़सीरAl-Balad (90)

तफ़सीर Al-Balad (90) — البلد

मक्की · 20 आयतें

पढ़ें · सुनेंPDF फ़ाइल

لَآ أُقْسِمُ بِهَـٰذَا ٱلْبَلَدِ ﴿١﴾

अल्लाह ने पवित्र नगर की क़सम खाई है, जो मक्का मुकर्रमा है।

وَأَنتَ حِلٌّۢ بِهَـٰذَا ٱلْبَلَدِ ﴿٢﴾

और (ऐ रसूल) आपके लिए इस नगर में, जो क़त्ल किए जाने का हक़दार उसे क़त्ल करना और जो बंदी बनाए जाने का हक़दार है, उसे बंदी बनाना, वैध है। ووالد وما ولد

وَوَالِدٍۢ وَمَا وَلَدَ ﴿٣﴾

अल्लाह ने मानव जाति के पिता की क़सम खाई है एवं उससे पैदा होने वाली संतान की क़सम खाई है।

لَقَدْ خَلَقْنَا ٱلْإِنسَـٰنَ فِى كَبَدٍ ﴿٤﴾

हमने मानव जाति की रचना कष्ट और कठिनाई की स्थिति में की है; क्योंकि वह इस दुनिया में कठिनाइयाँ झेलता रहता है। أيحسب أن لن يقدر عليه أحد

أَيَحْسَبُ أَن لَّن يَقْدِرَ عَلَيْهِ أَحَدٌۭ ﴿٥﴾

क्या इनसान यह समझता है कि यदि वह पाप करता है, तो कोई भी उसकी पकड़ करने में सक्षम नहीं होगा और न ही उससे बदला लेगा, भले ही वह उसका पालनहार ही हो जिसने उसे बनाया है?! يقول أهلكت مالا لبدا

يَقُولُ أَهْلَكْتُ مَالًۭا لُّبَدًا ﴿٦﴾

वह कहता है कि मैंने बहुत ढेर सारा धन खर्च कर दिया। أيحسب أن لم يره أحد

أَيَحْسَبُ أَن لَّمْ يَرَهُۥٓ أَحَدٌ ﴿٧﴾

क्या यह अपने खर्च करने पर गर्व करने वाला यह समझता है कि अल्लाह उसे नहीं देखता है?! और यह कि वह उससे उसके माल का हिसाब नहीं लेगा कि उसे कहाँ से कमाया और उसे किस पर ख़र्च किया?! بلغ क़ुरआन · तफ़सीर ألم نجعل له عينين

أَلَمْ نَجْعَل لَّهُۥ عَيْنَيْنِ ﴿٨﴾

क्या हमने उसके लिए दो आँखें नहीं बनाईं, जिनसे वह देखता है?! ولسانا وشفتين

وَلِسَانًۭا وَشَفَتَيْنِ ﴿٩﴾

तथा बात करने के लिए एक ज़बान और दो होंठ नहीं बनाए?!

وَهَدَيْنَـٰهُ ٱلنَّجْدَيْنِ ﴿١٠﴾

और हमने उसे अच्छाई के मार्ग और झूठ के रास्ते से अवगत कराया?!

فَلَا ٱقْتَحَمَ ٱلْعَقَبَةَ ﴿١١﴾

उसे चाहि था कि उस घाटी को पार करता, जो उसे जन्नत से अलग करती है। चुनाँचे वह उसे तय करता और उसे पार कर जाता।

وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا ٱلْعَقَبَةُ ﴿١٢﴾

और (ऐ रसूल) आपको क्या मालूम कि वह घाटी क्या है, जो उसे जन्नत में प्रवेश करने के लिए पार करना है?! فك رقبة

فَكُّ رَقَبَةٍ ﴿١٣﴾

यह एक पुरुष या महिला की गर्दन छुड़ाना है। أو إطعم فى يوم ذى مسغبة

أَوْ إِطْعَـٰمٌۭ فِى يَوْمٍۢ ذِى مَسْغَبَةٍۢ ﴿١٤﴾

या अकाल के दिन खाना खिलाना, जब भोजन मिलना दुर्लभ हो। يتيما ذا مقربة

يَتِيمًۭا ذَا مَقْرَبَةٍ ﴿١٥﴾

ऐसे बच्चे को, जिसने अपने पिता को खो दिया हो, जिसके साथ उसकी रिश्तेदारी हो। بلغ क़ुरआन · तफ़सीर أو مسكينا ذا متربة

أَوْ مِسْكِينًۭا ذَا مَتْرَبَةٍۢ ﴿١٦﴾

या ऐसे ग़रीब को, जिसके पास अपना कुछ नहीं है।

ثُمَّ كَانَ مِنَ ٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ وَتَوَاصَوْا۟ بِٱلصَّبْرِ وَتَوَاصَوْا۟ بِٱلْمَرْحَمَةِ ﴿١٧﴾

फिर वह उन लोगों में से हो, जो अल्लाह पर ईमान लाए और एक-दूसरे को नेक कामों पर डटे रहने, गुनाहों से दूर रहने और मुसीबत के समय धैर्य रखने की सलाह दी, तथा एक-दूसरे को अल्लाह के बंदों पर दया करने की सलाह दी।

أُو۟لَـٰٓئِكَ أَصْحَـٰبُ ٱلْمَيْمَنَةِ ﴿١٨﴾

इन विशेषताओं से सुसज्जित लोग ही दाहिने हाथ वाले हैं।

وَٱلَّذِينَ كَفَرُوا۟ بِـَٔايَـٰتِنَا هُمْ أَصْحَـٰبُ ٱلْمَشْـَٔمَةِ ﴿١٩﴾

और जिन लोगों ने हमारे रसूल पर उतारी गई हमारी आयतों का इनकार किया, वही लोग बाएँ हाथ वाले हैं। عليهم نار مؤصدة

عَلَيْهِمْ نَارٌۭ مُّؤْصَدَةٌۢ ﴿٢٠﴾

क़ियामत के दिन उनपर बंद की हुई आग होगी, जिसमें उन्हें यातना दी जाएगी। स्रोत:अल-मुख़्तसर फ़ी तफ़सीरिल क़ु रआनिल करीम

सीखें · Al-Balad — البلد

साथ पढ़ें · दोहराएँ · सुनाएँ · बिना पंजीकरण

तफ़सीर · 31 भाषाएँ