होमतफ़सीरAl-Humaza (104)

तफ़सीर Al-Humaza (104) — الهمزة

मक्की · 9 आयतें

पढ़ें · सुनेंPDF फ़ाइल

وَيْلٌۭ لِّكُلِّ هُمَزَةٍۢ لُّمَزَةٍ ﴿١﴾

उस व्यक्ति के लिए विनाश एवं कड़ी यातना है, जो लोगों की बहुत ग़ीबत करने वाला और उनपर बहुत दोष लगाने वाला एवं ताना मारने वाला है।

ٱلَّذِى جَمَعَ مَالًۭا وَعَدَّدَهُۥ ﴿٢﴾

जिसकी चिंता केवल धन एकत्र करना और उसे गिन-गिनकर रखना है। इसके अलावा उसका किसी और चीज़ से कोई सरोकार नहीं है। يحسب أن ماله أخلده

يَحْسَبُ أَنَّ مَالَهُۥٓ أَخْلَدَهُۥ ﴿٣﴾

वह समझता है कि उसका माल जो उसने जमा किया है, उसे मौत से बचा लेगा और वह दुनिया में अमर रहेगा।

كَلَّا ۖ لَيُنۢبَذَنَّ فِى ٱلْحُطَمَةِ ﴿٤﴾

मामला वैसा नहीं है, जैसा कि इस जाहिल ने कल्पना की है, निश्चय वह ज़रूर जहन्नम की आग में फेंका जाएगा, जो इतनी शक्तिशाली है कि उसमें डाली गई हर चीज़ को तोड़कर रख देगी।

وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا ٱلْحُطَمَةُ ﴿٥﴾

और (ऐ रसूल) आपको क्या पता कि यह कौन सी आग है, जो उसमें डाली गई हर चीज़ को चूरा करदेगी?!

نَارُ ٱللَّهِ ٱلْمُوقَدَةُ ﴿٦﴾

वह अल्लाह की भड़काई हुई आग है।

ٱلَّتِى تَطَّلِعُ عَلَى ٱلْأَفْـِٔدَةِ ﴿٧﴾

जो लोगों के शरीर से उनके दिलों में प्रवेश कर जाएगी। بلغ क़ुरआन · तफ़सीर إن ها عليهم مؤصدة

إِنَّهَا عَلَيْهِم مُّؤْصَدَةٌۭ ﴿٨﴾

वह उसमें सज़ा दिए जाने वालों पर बंद कर दी जाएगी। فى عمد ممد دة

فِى عَمَدٍۢ مُّمَدَّدَةٍۭ ﴿٩﴾

लंबे विस्तारित स्तंभों के साथ, ताकि उससे बाहर न निकल सकें। स्रोत:अल-मुख़्तसर फ़ी तफ़सीरिल क़ु रआनिल करीम

सीखें · Al-Humaza — الهمزة

साथ पढ़ें · दोहराएँ · सुनाएँ · बिना पंजीकरण

तफ़सीर · 31 भाषाएँ