أَلَمْ نَشْرَحْ لَكَ صَدْرَكَ ﴿١﴾
निश्चय हमने आपके लिए आपका सीना खोल दिया। इसलिए हमने आपके लिए वह़्य (प्रकाशना) प्राप्त करना प्रिय बना दिया। ووضعنا عنك وزرك
होम›तफ़सीर›Ash-Sharh (94)
मक्की · 8 आयतें
أَلَمْ نَشْرَحْ لَكَ صَدْرَكَ ﴿١﴾
निश्चय हमने आपके लिए आपका सीना खोल दिया। इसलिए हमने आपके लिए वह़्य (प्रकाशना) प्राप्त करना प्रिय बना दिया। ووضعنا عنك وزرك
وَوَضَعْنَا عَنكَ وِزْرَكَ ﴿٢﴾
और हमने आपके पिछले पापों को क्षमा कर दिया, तथा आपके ऊपर से पूर्व-इस्लामिक युग के दिनों का बोझ हटा दिया, जिसमें आप थे।
ٱلَّذِىٓ أَنقَضَ ظَهْرَكَ ﴿٣﴾
जिसने आपको इतना थका दिया था कि लगभग वह आपकी कमर तोड़ने वाली थी। ورفعنا لك ذكرك
وَرَفَعْنَا لَكَ ذِكْرَكَ ﴿٤﴾
और हमने आपकी ख़ातिर आपका ज़िक्र ऊँ चा कर दिया। चुनाँचे अज़ान, इक़ामत और अन्य स्थानों में आपका ज़िक्र होता है।
فَإِنَّ مَعَ ٱلْعُسْرِ يُسْرًا ﴿٥﴾
निश्चय हर कठिनाई और संकट के साथ एक आसानी और विस्तार (राहत) है।
إِنَّ مَعَ ٱلْعُسْرِ يُسْرًۭا ﴿٦﴾
निश्चय हर कठिनाई और संकट के साथ एक आसानी, विस्तार और राहत है। जब आपको यह मालूम हो गया, तो आप अपनी जाति के कष्ट पहुँचाने से भयभीत (चिंतित) न हों और यह आपको अल्लाह की ओर बुलाने से न रोके।
فَإِذَا فَرَغْتَ فَٱنصَبْ ﴿٧﴾
अतः जब आप अपने कामों से फ़ारिग़ हो जाएँ और उन्हें पूरा कर लें, तो अपने रब की इबादत में कड़ी मेहनत करें। بلغ क़ुरआन · तफ़सीर
وَإِلَىٰ رَبِّكَ فَٱرْغَب ﴿٨﴾
और आप अपनी इच्छा और इरादे को केवल अल्लाह की ओर केंद्रित कर दें। स्रोत:अल-मुख़्तसर फ़ी तफ़सीरिल क़ु रआनिल करीम
साथ पढ़ें · दोहराएँ · सुनाएँ · बिना पंजीकरण