بسم الله الرحمن الرحيم ﴿قُلْ هُوَ اللَّهُ أَحَدٌ* اللَّهُ الصَّمَدُ* لَمْ يَلِدْ وَلَمْ يُولَدْ* وَلَمْ يَكُن لَّهُ كُفُواً أَحَدٌ﴾. بسم الله الرحمن الرحيم ﴿قُلْ أَعُوذُ بِرَبِّ الْفَلَقِ* مِن شَرِّ مَا خَلَقَ* وَمِن شَرِّ غَاسِقٍ إِذَا وَقَبَ* وَمِن شَرِّ النَّفَّاثَاتِ فِي الْعُقَدِ* وَمِن شَرِّ حَاسِدٍ إِذَا حَسَدَ﴾. بسم الله الرحمن الرحيم ﴿قُلْ أَعُوذُ بِرَبِّ النَّاسِ* مَلِكِ النَّاسِ* إِلَهِ النَّاسِ* مِن شَرِّ الْوَسْوَاسِ الْخَنَّاسِ* الَّذِي يُوَسْوِسُ فِي صُدُورِ النَّاسِ* مِنَ الْجِنَّةِ وَ النَّاسِ﴾ (ثلاثَ مرَّاتٍ).
76. अल्लाह के नाम से शुरू करता हूं, जो बड़ा दयालू एवं बहुत रह़म करने वाला है। (आप कह दीजिए वो अल्लाह एक है, अल्लाह तआला बेनियाज़ है, न उसकी कोई औलाद है और न वह किसी की औलाद है और न उसका कोई समकक्ष (हमसर) है।) अल्लाह के नाम से शुरू करता हूं, जो बड़ा दयालू एवं बहुत रह़म करने वाला है। (आप कह दीजिए) कि मैं सुबह़ के रब की पनाह में आता हूं हर उस चीज़ की बुराई से जो उसने पैदा की है, और अंधेरे रात की बुराई से जब उसका अंधकार फैल जाए और गांठ लगाकर उनमें फूंकने वालिय़ों की बुराई से और ह़सद करने वाले की बुराई से जब वो ह़सद करे।) अल्लाह के नाम से शुरू करता हूं, जो बड़ा दयालू एवं बहुत रह़म करने वाला है। (आप कह दीजिए कि मैं लोगों के रब, लोगों के मालिक और लोगों के माबूद की पनाह में आता हूं, वस्वसा डालने वाले और पीछे हट जाने वाले की बुराई से, जो लोगों के सीनों में वस्वसा डालता है (चाहे) वह जिन्न में से हो या मानव में से।) (तीन बार।) (1) ........................... (1) जो आदमी ऊपर की तीनों सूरतें सुबह़ के वक्त तीन हार और शाम के वक्त तीन बार पढ़ ले तो ये सूरतें उसके लिए हर चीज़ से काफ़ी हैं। अबू दाऊदः4/322, हदीस संख्याः5082, तिर्मिज़ीः5/567, ,हदीस संख्याः3575, देखिएः सह़ीह़ तिर्मिजीः3/182
सुनें · आवाज़ Hamad al-Duraiham